मुकदमा हुआ दर्ज
कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला बार-बार बयान बदल रही है। पहले छेड़छाड़ की बात कही थी। अब सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला बयान में जो भी बात कहेगी उसके आधार पर धाराओं में बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी। मुकदमा दर्ज हो चुका है, जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें - 'पत्नी को बेहद प्यार करता हूं, लेकिन उसने...': वो भी मेरी मौत की जिम्मेदार; सुसाइड नोट लिख पति ने दी जान
तारीख पर आए युवक को पत्नी व साले ने पीटा
कोतवाली नगर में दिनेश कुमार निवासी बनूपुरा थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ ने अपनी पत्नी बीना यादव और साला विजय यादव निवासी शीतलपुर कोतवाली नगर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 20 मई को तारीख करने आया था तभी दोपहर करीब 12.30 बजे अदालत परिसर में पत्नी व साले ने पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटा। बताया कि पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है जो अदालत में विचाराधीन है। इसी मामले की तारीख करने के लिए आया था।
ये भी पढ़ें - मोची को आया गुस्सा: चप्पल सही कराने आए शिक्षक के पेट में घोंपा सूजा, वजह चौंकाने वाली