फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना कुरावली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की फोटो शोहदे ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोपी अब युवती को धमकी भी दे रहा है। परेशान युवती ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने किसी तरह से उसकी अश्लील फोटो खींच लीं। जब इसकी जानकारी हुई तो विरोध किया, जिसके बाद आरोपी युवक द्वारा उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। आरोपी के घर पर शिकायत भी की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। तीन फरवरी को जब वह खेत पर जा रही थी, तब उसके साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। पीड़ित युवती की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें