ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित आठ ग्राम पंचायत सदस्यों ने सीडीओ को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि 25 मई को ऑनलाइन कराई गई शपथ में वार्ड नं-8 से निर्वाचित सदस्य कृष्ण आजाद के स्थान पर उनके छोटे भाई राम आजाद को शपथ दिलाई गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में पंचायत सदस्य के बजाय उसके छोटे भाई को शपथ ग्रहण कराने की शिकायत सीडीओ से की गई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित आठ ग्राम पंचायत सदस्यों ने सीडीओ को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि 25 मई को ऑनलाइन कराई गई शपथ में वार्ड नं-8 से निर्वाचित सदस्य कृष्ण आजाद के स्थान पर उनके छोटे भाई राम आजाद को शपथ दिलाई गई।
उन्होंने शपथ ग्रहण कराने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एडीओ पंचायत भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि वार्ड आठ से निर्वाचित सदस्य द्वारा ही शपथ ली गई है, जो शिकायत की गई है वह गलत है।