फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरतें सावधानियां: दिन में काटता है टाइगर मच्छर, डेंगू के बढ़ रहे मरीज; सबसे ज्यादा बच्चों में हुई पुष्टि

Thu, 03 Oct 2024 10:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

डेंगू से बचाव के लिए सावधानियां बरतें। टाइगर मच्छर दिन में काटता है। आगरा में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा बच्चों में पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हैं। स्वास्थ्य विभाग बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दे रहा है। संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने पर डेंगू होता है। यह दिन में काटता है और इसे टाइगर मच्छर भी कहते हें।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मादा एडीज एजिप्टी की छाती पर सफेद रंग की लाइन होती है। ठहरे हुए पांच एमएल पानी में तीन-चार दिन में यह पनप जाता है। ऐसे में दिन में भी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।

अभी तक डेंगू के मिले 54 मरीजों में करीब आधे बच्चे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि शरीर पर चकत्ते, पेट दर्द, बार-बार उल्टी होना और मलद्वार, नाक, मसूड़ों आदि से रक्तश्राव हो रहा है तो यह गंभीर स्थिति है। इलाज में देरी से जान भी जा सकती है।

ये सावधानियां भी बरतें

  • कूलर की टंकी का पानी खाली कर दें,या तीन दिन में बदल दें।
  • आसपास गंदगी और जलभराव न होने दें। केरोसिन छिड़क दें।
  • मच्छरदानी का उपयोग करें, बुखार में पैरासिटामॉल दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें