फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बच्चों में डेंगू का खतरा बढ़ा, 23 की जांच में चार मिले पॉजिटिव; सबसे कम उम्र का रोगी एक महीने का शिशु

Sun, 29 Oct 2023 12:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बच्चों में डेंगू का खतरा बना हुआ है। 23 की जांच में चार बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। सबसे कम उम्र का रोगी एक महीने का शिशु है। 
विज्ञापन
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते सप्ताह से तीन से चार मरीज औसतन रोजाना मिल रहे हैं। इनमें 60 फीसदी बच्चे हैं। शनिवार को बुखार के 23 मरीजों ने निजी और सरकारी लैब में जांच कराई, जिसमें से चार में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से दो बच्चे हैं।

विज्ञापन


डेंगू के अभी कुल 110 मरीज हो गए हैं। इनमें से 63 बच्चे हैं। सबसे कम उम्र का मरीज एक महीने का शिशु है। इनमें बुखार के साथ उल्टी होने, पेट दर्द की परेशानी ठीक नहीं होने पर परिजनों ने इनकी जांच कराई थी। शनिवार को भी दहतोरा में नौ साल का बालक और बरौली अहीर में एक महीने के शिशु की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

यह भी पढ़ेंः- वृंदावन: शरद पूर्णिमा पर श्वेत वस्त्रों में बांसुरी धारण कर बांके बिहारी ने भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन


खंदौली में 45 साल की महिला और ईदगाह में 31 साल की महिला में भी डेंगू मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि डेंगू मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है। टीम ने इन सभी मरीजों के घर जाकर परिवार के सदस्यों और मरीज का हाल जाना है। एंटी लारवा का छिड़काव भी किया है। लोगों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, आसपास जलभराव न होने देने और पानी ढककर रखने की सलाह भी दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें