फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Shobha Yatra: नूंह शोभायात्रा को लेकर बरसाना पुलिस रही सतर्क, राजस्थान बॉर्डर पर सख्त पहरा

Mon, 28 Aug 2023 05:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Nuh Braj Mandal Yatra: विश्व हिंदू परिषद की ओर से ब्रजमंडल यात्रा निकालने के एलान के बाद मथुरा में भी पुलिस अलर्ट रही। मथुरा की सीमाओं पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया गया।
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नंदगांव में सोमवार को हरियाणा के नूंह में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर बरसाना पुलिस अलर्ट पर रही। सीओ गोवर्धन के साथ थाना प्रभारी लगातार गश्त करते रहे। संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन


 हरियाणा के नूंह में सर्व जातीय हिंदू महापंचायत की ओर से शोभायात्रा निकाले जाने का आह्वान किया गया था। हालांकि इस शोभायात्रा की प्रशासन की ओर से कोई स्वीकृति नहीं दी गई थी, बाबजूद इसके यात्रा का आह्वान किया गया था। इसको लेकर थाना बरसाना पुलिस ने राजस्थान से सटे इलाके और बार्डरों पर फोर्स लगा दी।  थाना बरसाना की सीमा में ऊंचागांव और नंदगांव कामां रोड पर पीएसी की साथ स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई।

 सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा और थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान लगातार निगरानी करते रहे। थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि नूंह शोभायात्रा को लेकर बरसाना पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। एक प्लाटून पीएसी और स्थानीय पुलिस को बाॅर्डर पर तैनात किया गया। संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें