फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक ने मांगा किराया, एनआरआई महिला ने किया ये

Sun, 28 Jan 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
अागरा में बालूगंज स्थित एक होटल में शुक्रवार को एनआरआई महिला ने हंगामा कर दिया। होटल में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस कर्मियों से गाली गलौज की। अधिकारियों ने उसे समझाकर शांत किया। महिला को मानसिक आरोग्यशाला में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गुजरात की रहने वाली महिला कई साल से लंदन में रह रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की मानसिक दशा ठीक नहीं है। वह इलाज के लिए पांच जनवरी को भारत आईं थीं। चार दिन पहले बालूगंज स्थित होटल में कमरा लिया था। 

शुक्रवार सुबह होटल मालिक विशाल ने महिला से किराये के लिए कहा। इस पर महिला ने हंगामा कर दिया। होटल में रखे गमले तोड़ दिए। मालिक की सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस के आने पर आत्महत्या की धमकी देने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दरोगा से गाली गलौज कर दी। बाद में एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह और सीओ सदर पहुंच गए। उन्होंने महिला को समझाकर शांत किया। 

बाद में पर्यटन थाना की पुलिस उसे लेडी लायल अस्पताल ले गई, जहां से उसे मानसिक आरोग्यशाला के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला को मानसिक आरोग्यशाला में भर्ती करा दिया। 

एसपी सिटी ने बताया कि  महिला की मानसिक दशा ठीक नहीं है। ब्रिटिश दूतावास को सूचना दे दी गई है। महिला को दूतावास भेजा जाएगा। उसके पास मार्च तक का वीजा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें