वृंदावन। नगर के लोगों को भी अब गंगाजल की आपूर्ति मिलेगी। वृंदावन जोन में सम्मिलित नवीन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के कार्य के लिए सात करोड़ रुपये 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत किए गए हैं। पांच एमएलडी के प्लांट से गंगाजल वृंदावन को दिए जाने की कार्रवाई की जा ही है। इसके लिये वार्डों में सर्वे कर पानी की पाइप लाइन डालने एवं नवीन नलकूपों के लिए भूमि चिह्नित कर टेंडर जारी कर कार्य पूरा करने के लिए नगरायुक्त ने एई जल को निर्देश दिए। वह सोमवार को वृंदावन की समस्याओं को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षदों के साथ जोन कार्यालय बैठक कर रहे थे।
बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा ने वृंदावन में 50-50 स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वृंदावन में लावारिस गोवंशों को पकड़ने को प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में पार्षदों ने पानी की समस्या का निस्तारण कराने के लिए पार्षदों ने नगरायुक्त का आभार जताया।
बैठक में अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, पार्षद राधाकृष्ण पाठक, लीलाधर ठाकुर, पवन यादव, जय शर्मा, मुन्नालाल निषाद, पूर्णप्रिय भारती, वैभव अग्रवाल, पंकज अरोड़ा, उत्तम बघेल, महाप्रबंधक जल रमेशचंद रघुवंशी, एक्सईएन सिविल एसपी. मिश्रा, एई सिविल दीपांकर, एई जल नंदकिशोर, एई अनिल रंजन, जेई सिविल अरुण कुमार, जेई जल कुंवरपाल आदि मौजूद रहे।