फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया में जल निगम कर्मचारी से लूट के आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। साढ़े तीन माह पूर्व राया में जल निगम कर्मचारी के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों से लूट के दस हजार रुपये एवं एक चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि रविवार की देर शाम को चेकिंग के दौरान गांव अजीजपुर में कांशीराम आवास के समीप से दो युवकों को पकड़ लिया। इन्होंने अपना नाम राम शर्मा निवासी गांव स्यौरा थाना इग्लास, अलीगढ़ एवं हरवीर उर्फ गैंडा गांव नगला अनी, थाना मुरसान हाथरस बताया। आरोपियों के कब्जे से एक सीडी डीलक्स बाइक बरामद हुई। यह बाइक कोसी से चुराई थी। आरोपियों ने बताया कि राया में जल निगम के कर्मचारी नटवर नगर हाथरस निवासी राजेंद्र कुमार से 80 हजार रुपये की लूट रेलवे फाटक पर तमंचा दिखाकर की थी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि तलाशी के दौरान बदमाशों से लूटे गए दस हजार की नगदी, दो तमंचा बरामद हुए हैं। इसकी जानकारी राया पुलिस को दी तो जांच अधिकारी पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे। यहां पीड़ित ने बदमाशों की शिनाख्त कर ली गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि हरवीर पर अलीगढ़, हाथरस एवं मथुरा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक मामले चल रहे हैं। जबकि लूट में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई देवपाल सिंह, अमित आनंद, कांस्टेबल अनीश यादव, अंकुर खोखर, कृष्णा, वेद प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें