फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अब गुब्बारे में कीजिए ताजमहल की सैर

Fri, 15 Mar 2013 12:24 PM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजनगरी के पर्यटन में 'एयर सफारी' का नया आकर्षण गुरुवार से जुड़ गया। कलाकृति कन्वेशन सेंटर परिसर में हीलियम बैलून राइडिंग की विधिवत शुरुआत हो गई। इसके जरिये अब आसमान से ताजमहल की खूबसूरती के नजारे लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


ओसवाल ग्रुप के निदेशक अशोक जैन ओसवाल ने बताया कि हीलियम बैलून राइडिंग आगरा आने वाले सैलानियों के लिए नया आकर्षण है। इससे ताजनगरी की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। यहां से ताजमहल की दूरी महज दो किलोमीटर है।

बैलून से ताज देखने का अनुभव भी शानदार होगा। फिलहाल बैलून को 200 फीट ऊंचाई तक ले जाया जा रहा है। कुछ दिनों में 350 फीट की ऊंचाई तक ले जाया जाएगा।

हीलियम बैलून राइडिंग में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सात साल के बच्चे से लेकर सभी आयु वर्ग के लोग बैलून की सैर कर सकते हैं। भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट पांच सौ रुपये और सुबह, शाम के वक्त टिकट साढ़े सात सौ रुपये होगा।
विज्ञापन


विदेशियों के लिए टिकट 1500 रुपये है। प्रोजेक्ट मैनेजर यशवंत सिंह ने बताया कि राइड 15 मिनट के लिए होगी। टिकट लेने के साथ ही पर्यटक का 25 लाख रुपये का बीमा भी हो जाएगा।

भारत में चौथी एयर सफारी
ओसवाल ग्रुप के निदेशक ने बताया कि हीलियम बैलून की राइडिंग अभी तक भारत में नोएडा, राजस्थान के माउंट आबू और कश्मीर की डल झील में ही उपलब्ध थी। अब आगरा में भी लोगों को इसका अनुभव मिलेगा। यहां एक दफा में 18 लोग बैलून की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें