आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के लिए आंतरिक, प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय, पंचम), परास्नातक स्तर के एमए, एमकॉम, एमएससी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर (दिसंबर 2025) की परीक्षाओं के प्रायोगिक, मौखिक एवं आंतरिक अंकों को महाविद्यालयों की लॉगइन आईडी पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड किया जाना है। इसके लिए अंतिम तारीख 15 जनवरी निर्धारित की गई है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड न करने वाले महाविद्यालयों पर 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। संवाद