उदेना ग्राम पंचायत मे लंबा खड़ंजा मार्ग बुरी तरह जर्जर
जगनेर। उदेना ग्राम पंचायत में खड़ंजा मार्ग बेहद जर्जर है। इस कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। उबड़-खाबड़ सड़क पर राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व प्रधान ने बताया ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने एक बार फिर सड़क निर्माण की मांग अधिकारियों से की है।