फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब खटीकपाड़ा और बाग मुजफ्फर खां में धंस गईं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। धूलियागंज के धोबीपाड़ा का गड्ढा भरा तो बृहस्पतिवार को खटीकपाड़ा और बाग मुजफ्फर खां में तीन जगह सड़क और धंस गई। सीवर लाइन में लीकेज के कारण मिट्टी का कटान हुआ और गड्ढे हो गए। रिसाव और कटान के कारण हुए गड्ढों का शुरूआत में ही पता चलते ही पार्षद ने जलकल विभाग की टीम बुलाई, जिस पर लीकेज की मरम्मत के साथ सड़कों के गड्ढे भरने का काम शाम तक कर दिया गया। दो महीने में शहर में पानी और सीवर लाइनों की लीकेज के कारण 40 से ज्यादा जगहों पर सड़कें धंसने से 20 से 30 फीट तक गहरे गड्ढे हो चुके हैं।
विज्ञापन

लोहामंडी, दयालबाग, कर्मयोगी एन्क्लेव, ताजगंज, हरीपर्वत, आवास विकास कॉलोनी, धूलियागंज के बाद अब बाग मुजफ्फर खां और खटीकपाड़ा की सड़कें भी धंस गईं। रमन स्वीट हाउस के सामने सड़क धंसने से गड्ढा हुआ तो खटीकपाड़ा में केपी इंस्टीट्यूट के नजदीक दो जगह सड़क धंसी। तीनों ही जगहों पर सीवर लाइन का लीकेज रहा।

चांदी कारखानों के तेजाब से गल रही सीवरलाइन
- किनारी बाजार, सेब का बाजार, रावतपाड़ा, फव्वारा, बेलनगंज, धूलियागंज, कालामहल समेत पुराने शहर में चांदी के कारखाने हैं, जहां तेजाब का इस्तेमाल होता है। रावतपाड़ा की पार्षद आरती शर्मा के मुताबिक चूहों के बिल, टोरंट की खुदाई, बेसमेंट खोदने के कारण मिट्टी में पहुंच रहा पानी सड़कें धंसने की वजह बन रहा है। चांदी कारखानों के तेजाब से सीवर लाइन और मैनहोल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिस वजह से लीकेज बढ़े हैं।
विज्ञापन


- यहां बेहद पुरानी सीवर लाइन पड़ी हुई है। बार-बार लीकेज हो रही है। ऐसे में नई और बड़े पाइप डालकर सीवर नेटवर्क तैयार किया जाए।
अर्चना लवानियां, पार्षद, बाग मुजफ्फर खां
- बाग मुजफ्फर खां में सीवर मैनहोल की एक ओर की दीवार कमजोर हो गई थी, जिस वजह से लीकेज हुआ। तत्काल टीम ने खटीकपाड़ा और सेंट जोंस रोड पर मरम्मत कर गड्ढे भरवा दिए हैं।
- तनवीर शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, वीए टेक वबाग

खैराती टोला में कल तक पूरी होगी लीकेज की मरम्मत
नमामि गंगे योजना के तहत 100 एमएलडी धांधूपुरा एसटीपी के लिए बिछाई गई सीवर लाइन टेस्टिंग के दौरान ही लीक हो गई। 1600 मिमी. व्यास की सीवर लाइन के लीक होने के कारण शाहजहां गार्डन से खैराती टोला पंपिंग स्टेशन के बीच सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसकी बैरिकेडिंग करके मरम्मत का काम दिल्ली से विशेषज्ञ कर्मचारी बुलाकर कराया जा रहा है। जल निगम ग्रामीण के प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह ने बताया कि सीवर लाइन की लीकेज की मरम्मत का काम कल तक पूरा कर लिया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान गड्ढे को भरा नहीं जाएगा। लाइन चालू कर चेकिंग की जाएगी कि फिर से कहीं कोई लीकेज तो नहीं है। दोनों जगहों पर बैरिकेडिंग करके ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

- पुरानी मंडी पर खैराती टोला की लीकेज की आज से शुरू हुई मरम्मत, इसी सीवर प्रोजेक्ट में लापरवाही से गड्ढे में गिरा था 5 लोगों से भरा ऑटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें