फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकारी जिम्मेदारी के बीच खेल को रखा जिंदा, ट्रायल में दिखाया दम

Fri, 28 Aug 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सरकारी नौकरी की जिम्मेदारियां, दफ्तर का दबाव और रोजमर्रा की व्यस्तता...इनके बीच जब घड़ी की सुई शाम का रुख करती है तो ज्यादातर लोग घर की ओर भागते हैं। लेकिन जिले के पांच सरकारी सेवकों की कहानी बिल्कुल जुदा है। उनके लिए दिनभर की प्रशासनिक भागदौड़ और मानसिक दबाव के बाद आराम करने का मतलब घर बैठना नहीं, बल्कि खेल के मैदान पर पसीना बहाना है।
विज्ञापन

हाल ही में 24 और 25 अगस्त को हुए राज्यस्तरीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चयन-ट्रायल्स में न्याय विभाग के अपर जिला जज महेश चंद्र वर्मा, एसएन मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. हिमालय सिंह, मेडिकल कॉलेज के ही विजयेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स कुसुम सिंह और आबकारी विभाग के प्रेम प्रकाश ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए इस ट्रायल में हिस्सा लिया। इन पांचों सरकारी कर्मियों ने दफ्तर और फाइलों के बोझ से निकलकर ट्रैक पर दौड़ लगाई, उम्र या ओहदे की परवाह किए बिना मैदान पर फिटनेस का लोहा भी मनवाया। साथ ही यह साबित किया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो नौकरी की व्यस्तताएं भी आपके जुनून को दबा नहीं सकतीं।
डॉ. हिमालय सिंह ने बताया कि ट्रायल में आगरा के सभी लोगों ने अपनी खेल प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चयन सूची जगह मिलने की पूरी उम्मीद है, यह जल्द ही जारी होगी। वहीं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा का कहना है कि इन पांचों प्रतिभागियों की यह दिनचर्या सिर्फ ट्रायल में भाग लेने तक सीमित नहीं है बल्कि यह बताती है कि नौकरी की व्यस्तताओं के बीच भी खेल के प्रति जुनून को जिंदा रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें