आगरा पुलिस में भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए एसएसपी ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर काल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर फोटो और वीडियो भी भेजी जा सकेगी।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 8126302006 पर ही भ्रष्टाचार से संबंधित प्रकरणों की शिकायत दर्ज हो जाएगी। हर मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराई जाएगी। अन्य समस्याओं के लिए 100 नंबर पर शिकायत करें।
एसएसपी का कहना है कि इस पर झूठी और फर्जी सूचनाएं न दी जाएं। हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी। इससे पहले जोन स्तर पर ऐसा नंबर जारी किया गया था।
इसे तत्कालीन आईजी सुजीत पांडे ने जारी किया था। इस पर तीन दिन में 400 शिकायतें आई थी। इनमें से 80 पुलिसकर्मियों के खिलाफ थी। इस पर उनका तबादला कर दिया गया था।