फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: रंगाई-पुताई पर भी जीएसटी की मार

विज्ञापन
gst
विज्ञापन
एटा। रंगाई पुताई और सफाई पर भी महंगाई का रंग चढ़ रहा है। जीएसटी के बाद तीन महीने में डिस्टेंपर आदि के दामों पर दस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। गरीबों के लिए पर्व पर रंगाई पुताई कराना अब आम से खास हो चुका है।
विज्ञापन

जीएसटी की मार से रंगाई-पुताई एवं सफाई भी अछूती नहीं रह गई। आयोजनों एवं पर्वों पर घरों-प्रतिष्ठानों पर रंग रोगन कराना अब और महंगा हो गया है। बढ़े दाम आम आदमी पर भारी पड़ रहे हैं। पर्व का उत्साह फीका पड़ रहा है। वार्षिक रंगाई पुताई भूल कर लोग सफाई से काम चला रहे हैं।
-------
सामान वर्तमान भाव पूर्व भाव
डिस्टेंपर 1280 रुपए/ बीस लीटर 1380 रुपए/बीस लीटर
लग्जरी इनेमिल 460 रुपए/लीटर 420 रुपए/लीटर
ब्रुश 280रुपए 220 रुपए
अपैक्स 270 रुपए 260 रुपए
रंगीन पेंट 240 रुपए 230 रुपए
सफेद पेंट 270 रुपए 260 रुपए
लेबर 450 रुपए 350 रुपए
-------
बदले दौर में लोगों की पसंद प्लास्टिक पेंट बन गया है। संपन्न एवं स्तरीय लोग परंपरागत रंगों से हटकर मनचाहा कलर बनवा रहे हैं। इसके लिए वे अतिरिक्त भुगतान भी कर रहे हैं। पेंट कारोबार के लिए श्राद्ध पक्ष से लेकर दीपावली तक का समय प्रमुख होता है। इसके बाद तो आयोजनों पर ही रंगाई पुताई होती है।
विज्ञापन

---राजेंद्र जैन, पेंट कारोबारी, एटा
-------
गत वर्ष की तुलना में रंगाई पुताई का काम 30 प्रतिशत रह गया है। पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि एवं जीएसटी के चलते डिस्टेंपर, इमल्शन पेंट, इनेमल, प्राइमर आदि के दामों में वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं संबंधित अन्य प्रोडक्ट यहां तक कि लेबर भी महंगा हुआ है।
विज्ञापन

-डेविड जैन, रंगाई पुताई सामान विक्रेता, रेलवे रेाड एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें