फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कस्तूरबा की छात्राओं को अब 9 से 12 तक की शिक्षा भी मिलेगी

Sun, 01 Jun 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं का अब कक्षा 9 से 12 की आवासीय शिक्षा का सपना पूरा हो सकेगा। भोगांव में उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर काॅलेज का निर्माण पूरा होने के बाद यहां प्रवेश प्रक्रिया की हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन


शासन की ओर से जिले के भोगांव, घिरोर और करहल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का संचालन हो रहा है। यहां कक्षा छह से आठ तक की आवासीय शिक्षा छात्राओं को दी जा रही है। सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को 9 से 12 की शिक्षा दिलाने के लिए जिले में संचालित तीनों विद्यालयों को उच्चीकृत करने का निर्णय लिया है।

घिरोर और करहल में अभी निर्माण कार्य चल रहा है जबकि भोगांव में उच्चीकृत भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश की अनुमति जिला प्रशासन ने दे दी है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि नवीन सत्र में कक्षा 9 में 30 सीटों पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए एक जुलाई से प्रवेश शुरू होंगे।
विज्ञापन




20 जून तक बंद हुए विद्यालय
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शनिवार को ग्रीष्मावकाश घोषित हो गया। एक जून से 20 जून तक यह विद्यालय बंद रहेंगे। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के बाद कस्तूरबा गांधी विद्यालय खुलने के साथ भोगांव स्थित उच्चीकृत विद्यालय में कक्षा 9 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें