फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब पड़ेगी महंगाई की मार, ट्रांसपोर्टर्स ने 20 फीसदी तक बढ़ाया माल भाड़ा

विज्ञापन
बैठक के बाद मौजूद संगठन के पदाधिकारी व सदस्य स्रोत स्वयं
विज्ञापन
आगरा। डीजल-सीएनजी से लेकर टोल के बढ़ते दामों का असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। अभी तक दामों को लेकर असमंजस की स्थिति में चल रहे ट्रांसपोर्टरों ने आखिरकार माल भाड़ा बढ़ाने का फैसला कर लिया है। बृहस्पतिवार को आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संतोष रोडवेज पर ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई। 15 से 20 फीसदी तक किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस फैसले के बाद जिले में आने और यहां से जाने वाले उत्पादों के दाम पर सीधा असर पड़ना तय है।
विज्ञापन

दरअसल, लगातार बढ़ रहे डीजल के दाम, टोल टैक्स में वृद्धि और अन्य करों के कारण ट्रांसपोर्ट वाहनों के संचालन खर्च में आई बढ़ोतरी से कारोबार प्रभावित हो रहा था। दीपक शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में बढ़ते खर्चों के कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को संचालित करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। इन गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माल बुकिंग रेट (भाड़े) में 15 से 20 तक की वृद्धि की जाएगी, ताकि बढ़ते खर्चों का संतुलन बनाया जा सके। इस बैठक में रमेश शर्मा, नरेश वर्मा, सुरेंद्र यादव, अजय तिवारी, हिमांशु कौशिक, मनीष जैन, पदम जैन, केवल डावर, जयप्रकाश जैन, कपिल बंसल, मोनू बघेल, विनोद बघेल, गिरीश चौधरी और बॉबी बेदी सहित कई अन्य ट्रांसपोर्टर्स और सदस्य उपस्थित रहे।
-
देशभर में जाता है आगरा का जूता
आगरा में बनने वाले जूतों का करीब 10 हजार करोड़ का कारोबार देशभर में होता है। शहर की गलियों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों में माैजूद जूता उद्योगों में बनने वाले जूते ट्रेन और ट्रकों के माध्यम से दूसरे शहरों और राज्यों में भेजे जाते हैं। जीएसटी के स्लैब में बदलाव के बाद जूते के दाम में कमी दर्ज की गई थी। हालांकि अब मालभाड़ा बढ़ने के बाद जूता बनाने वाले उद्योगपतियों पर भी रेट बढ़ाने का दबाव पड़ेगा। वहीं, मशीनरी पार्ट्स, ब्रुश, ट्रैक्टर हब, कलर, घंटे और हींग भी काफी मात्रा में आगरा से देशभर में भेजी जाती है।
विज्ञापन


ट्रकों से आता है रेडीमेड, हार्डवेयर और किचन का माल
शहर में साड़ी से लेकर रेडीमेड कपड़ा, ट्रैक्टर पार्ट्स साइकिल समेत काफी सामान दूसरे राज्यों से आगरा आता है। इसमें हार्डवेयर, रेडीमेड कपड़े, साइकिल व ट्रैक्टर के पार्ट पंजाब से आगरा आते हैं। वहीं, सूरत से साड़ी और राजकोट से किचन का सामान भारी मात्रा में पहुंचता है। जाहिर है कि दाम बढ़ने पर उत्पादों के दाम में इजाफा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें