फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला फुटबॉल लीग : ग्रोइंग स्टार और आगरा अकादमी फाइनल में पहुंचीं

Fri, 05 Jun 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फुटबॉल लीग 2026-27
विज्ञापन
आगरा। आगरा क्षेत्र फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग 2026-27 में अंडर-14 बालक वर्ग प्रतियोगिता अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को ग्राम श्यामो फुटबॉल मैदान पर खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल में अब ग्रोइंग स्टार एफसी और आगरा फुटबॉल अकादमी आमने-सामने होंगी। पहले सेमीफाइनल में ग्रोइंग स्टार और विलेजर एफसी-1 के बीच मुकाबला खेला गया। ग्रोइंग स्टार ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दो शानदार गोल दागकर मुकाबला अपने नाम किया।
दिन का दूसरा सेमीफाइनल आगरा फुटबॉल अकादमी और एक्सटीन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सका। मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें आगरा फुटबॉल अकादमी ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन

पेनल्टी शूटआउट में आगरा फुटबॉल अकादमी की ओर से बेशा, लवेश और नक्श ने गोल किए जबकि एक्सटीन क्लब की ओर से अयान महाजन और अंगद गोल करने में सफल रहे। अकादमी के गोलकीपर राजीव ने शानदार बचाव करते हुए टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी श्रुति जदौन, मोनू सुरेंद्र सिंह चौहान, अभय सिंह, आदित्य चौहान, योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें