Agra: अब ताजनगरी में बनेंगे हाईटेक कृत्रिम पैर-हाथ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईटेक विदेशी कृत्रिम पैर और इलेक्ट्रॉनिक हाथ के लिए दिव्यांगों को दिल्ली और गुरुग्राम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आगरा के नुनिहाई रामबाग स्थित श्री रामशशि कृत्रिम अंग निर्माण केंद्र, टाटा मोटर्स में हाईटेक कृत्रिम पैर, इलेक्ट्रॉनिक हाथ, कैलिपर समेत अन्य उपकरण बनने शुरू हो गए हैं।
दिव्यांग सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट आगरा के सह प्रकल्प प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से 15 अक्तूबर को सुबह 10 से 2 बजे तक दिव्यांग चिकित्सा सेवा शिविर, स्वामी भज्जनानंद नेत्र एवं दंत चिकित्सालय, एकरसानन्द आश्रम, पंजाबी बाग कॉलोनी, मैनपुरी में लगेगा। शिविर में दिव्यांगों का परीक्षण किया जाएगा। चयनित दिव्यांगों का नाप लेकर कुछ दिनों बाद उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः- Agra: कुएं में निर्वस्त्र मिले युवती के शव का मामला, परिजन ने की जांच की मांग; सीएम और महिला आयोग को भेजा पत्र
प्रकल्प प्रभारी नवदीप अग्रवाल ने बताया कि रामबाबू कपूर चंद बजाज की स्मृति में लगने वाले शिविर में व्हीलचेयर, बैटरी चालित रिक्शा और ट्राई साइकिल प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांग अपने साथ विकलांगता दर्शाते हुए दो पासपोर्ट आकार के फोटो, विकलांगता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी लेकर आएं।
यह भी पढ़ेंः- UP: महिला के हाथ-पैर चारपाई पर बांधे और चाकू से किए वार पर वार, आखिरी सांस तक मारा; देखकर दहल गए लोगों के दिल
जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी कार्यालय से इन उपकरणों को दिलाने में सहयोग किया जाएगा। बैटरी ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल और व्हील चेयर के लिए पूर्व में पंजीकृत किए गए सभी दिव्यांग जिला दिव्यांग जन कार्यालय में अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
नवंबर से यह शिविर हर महीने के तीसरे रविवार को आश्रम में ही लगाया जाएगा। इच्छुक दिव्यांग अपना नाम और पिता का नाम लिखकर 6395750452 और 9410666978 नंबर पर व्हाट्सएप कर पंजीकरण करा सकते हैं।