फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होगा आगरा का जिला अस्पताल, गुजरात की कंपनी ने लिया जिम्मा

Fri, 28 Jul 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Online
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मरीजों को पर्चे दर पर्चे जमा करने की जरूरत नहीं होगी। एक बार पंजीकरण होने के बाद मरीज को जांच, अल्ट्रासाउंड, इलाज का विवरण के पर्चे अपने साथ नहीं लाने होंगे। इनका इलाज एक यूनिक नंबर से चलेगा। उसका पूरा विवरण कंप्यूटर में दर्ज होगा। अभी तक ये सुविधा एम्स समेत बड़े अस्पतालों में है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ई-हास्पिटल की योजना की कवायद शुरू हो गई है। इसका टेंडर गुजरात की सिल्वर टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिला है। कंपनी की टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पहले चरण में ओपीडी, आईपीडी (भर्ती होने वाले मरीज) और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। 

टीम ने इमरजेंसी, आईपीडी के लिए दो-दो कंप्यूटर काउंटर और ओपीडी के लिए पांच कंप्यूटर काउंटर की जरूरत बताई है। इसके बाद पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, समेत सभी विभागों में कंप्यूटर स्थापित होंगे। एसआईसी डा. सुबोध कुमार ने बताया कि ई-हास्पिटल योजना के संचालन को गुजरात की कंपनी ने निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगी सुविधा

डाक्टर - फोटो : file photo
एक बार पंजीकरण होने के बाद मरीज के इलाज, जांच समेत सभी फॉलोअप का रिकार्ड आनलाइन रहेगा। पर्चा खोने के बाद भी मरीज की केस हिस्ट्री दोबारा बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चिकित्सक यूनिक नंबर कंप्यूटर में डालने पर उसका पूरा विवरण सामने होगा। मरीज को लाइन में लगकर पर्चा बनवाने की जरूरत नहीं। चाहे तो वह कहीं से भी आनलाइन पर्चा बनवा सकता है। पंजीकरण होते ही मरीज को एक यूनिक नंबर मिल जाएगा। इसी से उसके पूरे इलाज की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें