फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानक नहीं किए पूरे, 80 हॉस्पिटल-लैब को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्वास्थ्य विभाग के नोटिस के बावजूद करीब 80 अस्पताल में मानक पूरे नहीं किए हैं। इनमें आईसीयू, एनओसी, चिकित्सकों का पैनल समेत अन्य मानकों की कमी है। ऐसे में इनको रिमाइंडर भेजा है। मानक पूरे नहीं करने पर लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होगा। लाइसेंस भी निलंबित होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में 1,385 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत है। इसमें 487 अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 80 अस्पतालों में अग्निशमन विभाग की एनओसी, आग बुझाने के उपकरण, पैरामेडिकल स्टाफ, बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण, आईसीयू में विशेषज्ञ और जीवनरक्षक उपकरण समेत अन्य में कमी पाई गई। इनको नोटिस देकर मानक पूरे करने के बाद प्रमाणपत्र और एनओसी जमा करनी थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया है। इनमें से कई ने प्रमाण पत्र भेजे हैं, जिनमें अभी भी खामियां हैं।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि करीब 80 अस्पतालों में जरूरी मानक पूरे नहीं होने पर नोटिस दिए थे। इनमें से कई ने इनके प्रमाण पत्र और एनओसी भेजी हैं, इनमें अभी भी अधूरे प्रमाणपत्र हैं। इन सभी को रिमाइंडर दिया है। 30 जून तक मानक पूरे करने होंगे, इसके बाद इनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें