फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन उपस्थित अपलोड न करने पर सात केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति अपलोड करने में लापरवाही बरतने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सात केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिले में 95 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से और द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा शुरू होने के दो घंटे में केंद्र व्यवस्थापकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन अपलोड करनी होती है। जिले के सात केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों ने नौ अप्रैल की प्रथम पाली में समय से उपस्थिति अपलोड नहीं की। शासन द्वारा वीसी के माध्यम से की गई समीक्षा में इस पर नाराजगी जताई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जवाब उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
इन्हें दिया गया नोटिस
-कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज-कल्होर, संत त्रिजानंद इंटर कॉलेज-नगला गवे, दरबारी लाल इंटर कॉलेज-संजापुर, प्रकाश इंटर कॉलेज-जसनपुर, श्री रामदयाल रामचंद्र इंटर कॉलेज-मलपुर फर्दपुर, जनार्दन इंटर कॉलेज- घुसूपुर और बीएएनएम इंटर कॉलेज, तिलकनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सात परीक्षा केंद्रों से ऑनलाइन उपस्थिति अपलोड ही नहीं की गई। संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
-मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें