किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सात अप्रैल को रात के समय खेत पर शौच के लिए गई थी तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सात अप्रैल की रात करीब 12 बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री शौच के लिए खेत पर गई थी। वहां पहले से मौजूद आरोपी राहुल ने पुत्री को पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच कर ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की पिटाई भी गई, चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।