फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: शौचालय निर्माण में बड़ा घपला, 170 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस

Fri, 03 May 2019 05:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कासगंज जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों में कराए गए शौचालय निर्माण में प्रधान व सचिवों ने मिलकर खेल कर दिया। शौचालय निर्माण की धनराशि लाभार्थी को न देकर सीधे ठेकेदार के नाम चेक काट दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने 170 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किए हैं। इस कार्रवाई से प्रधान व सचिवों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

 
शौचालय निर्माण योजना के तहत चयनित लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजे जाने का प्रावधान है, लेकिन ग्राम पंचायतों ने धनराशि लाभार्थी को न देकर ठेकेदारों से शौचालयों का निर्माण करा दिया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार समीक्षा बैठक के दौरान खातों में पड़ी लाखों रुपये की धनराशि को लाभार्थियों के खाते में भेजे जाने के निर्देश दिए थे। 

इन निर्देशों के बाद ग्राम पंचायतों ने इस धनराशि को लाभार्थियों के खाते में न भेजकर सीधे ठेकेदारों के नाम से चेक काट दिए। सीडीओ ने धनराशि का कहां उपयोग किया गया है, यह जानने के लिए ग्राम पंचायतों के सचिवों से बैंक स्टेटमेंट मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने स्टेटमेंट खंगाला तो पाया कि ग्राम पंचायतों ने धनराशि को व्यक्ति विशेष के नाम या फार्म के नाम काटकर दे दिए हैं। सीडीओ ने शौचालय निर्माण में हुई अनियमितता को गंभीरता से लिया है। 170 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

जिला पंचायत राज अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने भी ग्राम पंचायतों के सचिवों को पत्र जारी किया है। पत्र के माध्यम से सचिवों से शौचालय निर्माण ऑनलाइन बेसलाइन के अनुसार फोटो अपलोडिंग का प्रिंट आउट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि शौचालय निर्माण के मानकों की जांच हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें