फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए लड़की वालों को बनाया बंधक, लड़के वालों ने दी धमकी- थाने गए तो जान से मार देंगे

Fri, 03 May 2019 04:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दहेज लोभियों ने शादी तय करने के बाद लगन टीका चढ़ाने से मना कर दिया। जब लड़की वालों ने इस बारे में बात की तो लड़का पक्ष के लोग एक ऑल्टो कार और ढाई तोला सोने की मांग करने लगा। 
विज्ञापन


आरोप है कि लड़का पक्ष ने लगन चढ़ाने आए लोगों को बंधक बना लिया और धमकी दी कि अगर थाने गए तो जान से मार देंगे। इसके बाद वे लोग डर की वजह से घर चले गए। शुक्रवार को पीड़ित लोग थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। 

मामला थाना क्षेत्र के गांव नगला बालू का है। कानपुर के थाना नौबस्ता क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला यशोदा नगर निवासी दुवेंद्र सिंह राजपूत ने अपनी बेटी खुशबू की शादी नगला बालू निवासी भूपेंद्र सिंह के साथ तय की थी। गोद भराई की रस्म कानपुर में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अप्रैल चढ़ाने आए थे लगन

इस दौरान लड़का पक्ष के लोगों की मांग पर उन्हें चार लाख रुपए दिये। तिलक चढ़ाने की रस्म 14 अप्रैल तय हुई। लड़की पक्ष के लोग तय तारीख पर लगन चढ़ाने आए। आरोप है कि लड़का पक्ष ने तिलक चढ़ाने से पूर्व एक ऑल्टो कार और ढाई तोला सोने के आभूषणों की मांग की। 

इतना ही नहीं उक्त लोगों ने तिलक चढ़ाने आए सभी लोगों को बंधक बना लिया और उनका सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए भगा दिया। धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।
 
पीड़ित पक्ष शुक्रवार को सुबह थाने पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा से मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें