फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर 15 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर को पारिश्रमिक भुगतान करने में लापरवाही बरतने वाले 15 ग्राम पंचायत अधिकारियों को डीपीआरओ स्वामीदीन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन में महिला स्वयं सहायता समूहों को धनराशि हस्तांतरित की कार्रवाई पूर्ण न करने पर इनको निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर चार दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान में सभी पंचायत सचिवों को अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्रों में निर्मित कराए गए सामुदायिक शौचालयों की देखरेख करने वाले महिला समूहों को भुगतान करना है। सात जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में सभी ग्राम पंचायतों के महिला स्वयं सहायता समूहों को धनराशि हस्तांतरित करना जरूरी है। समूह के खाते में प्रतिमाह नौ हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित करनी है। जो लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
---------
इनको दिए गए नोटिस
विकासखंड करहल की ग्राम पंचायत अधिकारी भावना यादव, अमन भारती, विकासखंड किशनी के धनवेश यादव, प्रवीन यादव, बरनाहल के संतोष यादव, राजवीर यादव, पंकज यादव, मैनपुरी विकासखंड के चंद्रपाल, जयप्रकाश यादव, रीना, घिरोर के गौरव यादव, सुल्तानगंज के ओमशरन, कुरावली के विक्रम सिंह, धीर सिंह, प्रताप सिंह और रेशमा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें