फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राष्ट्रद्रोह वाद में कंगना रणौत के पते पर नोटिस रिसीव, 30 जून को होगी सुनवाई

Fri, 20 Jun 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ अधिवक्ता ने राष्ट्रद्रोह वाद दायर किया था।
 
विज्ञापन
सांसद कंगना रणौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर राष्ट्रद्रोह वाद में उनके पते पर नोटिस रिसीव कराई जा चुकी है। अब इस पर सुनवाई 30 जून को सत्र न्यायालय में होगी।
विज्ञापन


वादी राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा ने किसानों पर अभद्र टिप्पणी और स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाकर 11 सितंबर, 2024 को कंगना रणौत के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया था। एमपी-एमएलए कोर्ट अनुज कुमार सिंह ने 6 मई को वाद खारिज कर दिया था।

इसके बाद वादी ने सत्र न्यायालय में रिवीजन किया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने फिर से कंगना को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। 14 जून को भेजे गए नोटिस कंगना के पते रिसीव हो चुके हैं। 30 जून को अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने कंगना रणौत को पक्ष रखने के लिए फिर से हिमाचल प्रदेश स्थित कुल्लू मनाली और दिल्ली के पते पर 14 जून को नोटिस भेजे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें