फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई- पंचायतों के काम में लापरवाही पर 43 सचिवों को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विकास कार्यों में लापरवाही पर डीपीआरओ ने 43 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर दिया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण, स्कूलों के ऑपरेशन कायाकल्प, पंचायतों के भवन का निर्माण चल रहा है। तमाम पंचायतों में निर्माण कार्य हो भी गया है, जबकि कई पंचायतों में काम की गति ज्यादा धीमी है, या फिर शुरू ही नहीं हुआ है।
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जो रिपोर्ट पंचायती राज विभाग को दी गई है उसमें स्पष्ट किया गया है कि कई ग्राम पंचायतों ने काम में रुचि नहीं दिखाई है। इसे लापरवाही मानते हुए डीपीआरओ ने 43 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। पूछा है कि कारण स्पष्ट करें कि आखिर काम संतोषजनक क्यों नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लापरवाह पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इन सभी से तीन दिन में जवाब मांगा है। जो भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - शहनाज अंसारी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें