सहावर। क्षेत्र में कूड़े के ढेर में एक बच्ची का शव मिला। जानकारी पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गे। पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को दफन करवा दिया।
कस्बे के मोहल्ला भीमनगर में एक बच्ची का शव प्लॉट में कूड़े के ढेर के पास पड़ा था। देखकर लग रहा था कि कुछ घंटे पहले ही उसका जन्म हुआ होगा। स्थानीय लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। लोग शव को निर्दयता से फेंकने वालों को कोसते रहे। मैौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शव को दफन करवा दिया गया।