फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना अनुपस्थित सहायक अभियंता को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) में तैनात हैं सहायक अभियंता बीते सप्ताह से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी के चलते परियोजना निदेशक केके सिंह ने सहायक अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित डीआरडीए में सहायक अभियंता के पद पर कमल कुमार की तैनाती है। विधायक निधि, सांसद निधि व अन्य जनप्रतिनिधियों की निधि से जुड़े कार्यों में सहायक अभियंता द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर की रिपोर्ट लगायी जाती है। 18 अगस्त से सहायक अभियंता कमल कुमार कार्यालय नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सक्षम अधिकारी से अवकाश भी नहीं लिया और न ही कोई सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराई। ऐसे में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को परियोजना निदेशक केके सिंह ने उपस्थित रजिस्टर चैक किया तो पता चला कि18 अगस्त से सहायक अभियंता कार्यालय नहीं आए। परियोजना निदेशक ने रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज करने के साथ ही नोटिस जारी कर बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर जवाब मांगा है। कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
---
सहायक अभियंता कमल कुमार बिना सूचना के 18 अगस्त से अनुपस्थित चल रहे हैं। इससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नोटिस जारी कर सहायक अभियंता से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केके सिंह, परियोजना निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें