ताजमहल पर शिव चालीसा पाठ को लेकर हुए हंगामे के बाद भाजपा नेता विनय कटियार ने इसे हवा दी है। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं, ये पूरा परिसर पहले शिव मंदिर ही था।
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार विनय कटियार ने एक बार फिर अपनी उसी बात को दोहराया है, जिसमें वे ताजमहल को शिव मंदिर बताते रहे हैं। कटियार का कहना है कि जहां आज ताजमहल है वह पूरा परिसर भगवान शिव से संबंध रखता है। पहले वह एक मंदिर था। ऐसे में वहां शिव चालीसा का पाठ करने में कुछ भी गलत नहीं है।
Nothing wrong in it as the whole compound belongs to Lord Shiva, it was a temple earlier: Vinay Katiyar on Shiv Chalisa chants at #TajMahal pic.twitter.com/BUPISZrUHp— ANI (@ANI) October 24, 2017