रायपुर जाट से दक्षिणी बाईपास शुरू होकर महुअर से मलपुरा होते हुए ग्वालियर रोड तक जाता है। यहां से करीब 18 किमी सड़क बनाकर इसे फतेहाबाद रोड से जोड़ा जाएगा। इससे पहले उत्तरी बाईपास को यमुना नदी के ऊपर से गुजारते हुए दिल्ली-आगरा हाइवे और यमुना एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यमुना नदी पर नया पुल भी प्रस्तावित है।
दो साल में पूरा होगा काम
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि दो साल में बाईपास को एक्सप्रेसवे से लिंक करने का काम पूरा हो जाएगा। टेंडर में शामिल कंपनियों के दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई है। चुनाव बाद काम शुरू हो जाएगा।