फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मथुरा में अफसरों की चुनावी सवारी बनेंगी मर्सिडीज और ऑडी, लग्जरी वाहन मालिक परेशान

Tue, 01 Feb 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मथुरा जिले में चुनावी ड्यूटी के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें मर्सिडीज, ऑडी आदि लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर अफसरों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी प्रक्रिया में कर्मचारी और अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें मर्सिडीज, ऑडी आदि लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं। इनके मालिकों को भी पुलिस ने अधिग्रहण के नोटिस थमा दिए हैं।

विज्ञापन

जिले की सभी पांच विधानसभाओं में 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए मतदान पार्टियां 9 जनवरी को मतदान केंद्र की ओर रवाना की जाएंगी। इसके लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने करीब 4500 वाहन अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी किए हैं, जिन्हें पुलिस संबंधित वाहन स्वामी को तामील करा रही है। जिले में अब तक 3066 नोटिस तामील किए जा चुके हैं। 

इतने वाहन स्वामियों को मिले नोटिस 

इस प्रक्रिया में अब तक 931 बस, 230 ट्रक और 1931 छोटे वाहन स्वामियों को यह नोटिस मिल गए हैं। इसमें अधिकांश ने अपने वाहन देने के लिए सहमति भी दे दी दी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के स्तर से चलाई गई वाहनों के अधिग्रहण की इस प्रक्रिया में लग्जरी गाड़ियों के स्वामियों को भी नोटिस भेजे गए हैं। इसमें मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू इनोवा, बोलेरो सहित अन्य गाड़ियां शामिल हैं। इससे निजी वाहन स्वामी परेशान हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

खासकर लग्जरी वाहनों के मालिकों की बेचैनी देखते ही बन रही है। अनेक मामलों में एक ही व्यक्ति के एक से अधिक वाहनों का अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी हो गए है। ऐसे लोग अपने लग्जरी वाहनों को चुनावी ड्यूटी से मुक्त कराने की जुगत में सिटी मजिस्ट्रेट आफिस और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। ऑडी मालिक संतोष सिंह ने बताया कि मेरे पास दो गाड़ियां हैं, दोनों के अधिग्रहण का नोटिस मिल गया है। मैं अपना काम कैसे करूंगा।

34 वाहन स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जिन लोगों ने नोटिस रिसीव करने या गाड़ियां देने से मना किया है, ऐसे 34 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव की तरफ से की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें