फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव की गतिविधियां तेज

Tue, 02 Jun 2026 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव समिति के सदस्य प्रो. बृजेश रावत ने बताया कि दावे और आपत्तियां लेने का काम चल रहा है। इसका निस्तारण करने के बाद मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक कर चुनाव की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। पूर्व महामंत्री अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों को लंबे समय से संघ के चुनाव का इंतजार है। कुलसचिव अजय मिश्रा के मुताबिक, मतदाता सूची के लिए आपत्ति और दावे के अंतिम तिथि 6 जून निर्धारित है। इस बारे में उप कुलसचिव कार्यालय में कार्यरत मनीष कुमार के पास इसे दर्ज कराया जा सकता है। अनिवार्य रूप से अपनी आपत्ति की प्रति dr1dbraugmail.com पर भी भेजनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें