बरौली अहीर। मानदेय बढ़ाए जाने की मांग के मद्देनजर पंचायत सहायकों ने बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन सौंपा। विकास खंड बरौली अहीर के ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर पंचायत सचिव के बराबर 30 हजार रुपये मानदेय दिए जाने, अनुबंध प्रणाली खत्म कर नियमित किए जाने, ग्राम सचिव की भर्ती में पंचायत सहायकों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने, पंचायत सहायकों को आयुष्मान योजना से जोड़े जाने आदि मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी जीएस यादव को सौंपा है। इस दौरान पंचायत सहायक धर्मवीर सिंह, कुलदीप यादव, लक्ष्मीनारायण, जितेंद्र सिंह, अनिल जसावत,उदय राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, शिवानी तोमर, कविता, आरती आदि मौजूद रहे।