फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: मैनपुरी में पूर्व चेयरमैन साधना सहित 200 लोग भाजपा में शामिल, उप मुख्यमंत्री के सामने ली सद

Mon, 15 Apr 2024 08:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पूर्व चेयरमैन साधना सहित 200 लोग भाजपा में शामिल हुए। इन सभी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता, प्रमुख उद्योगपति अरुण गुप्ता, सपा के जिला सचिव अंकित गुप्ता सहित 200 से अधिक लोग सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने सभी ने भाजपा की सदस्यता लेकर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी को हराकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री द्वारा सोमवार को नामाकंन करने के बाद छोटा क्रिश्चियन मैदान में हुई सभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री के सामने पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता, प्रमुख उद्योगपति अरुण गुप्ता, सपा के जिला सचिव अंकित गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी चेयरमैन बरनाहल महाराज सिंह राजपूत, ग्राम प्रधान ब्रजपाल सिंह यादव, अंकित गुप्ता, प्रमोद यादव, गुड्डू कठेरिया, राजू शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषादेवी सहित 200 से अधिक लोगों ने भाजपा की नीतियों में आस्था जताते हुए शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें