फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोनीत राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड से पलायन रोकने को रोजगार बढ़ाने पर होगा जोर

Sat, 25 Aug 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
उत्तराखंड की मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड की मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने शपथ ग्रहण से पहले ही प्रदेश के विकास के लिए प्राथमिकताएं तय कर ली हैं। शुक्रवार को आगरा के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से पलायन रोकने के लिए रोजगार बढ़ाने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और देवभूमि पर स्वच्छता अभियान को अंजाम तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में से एक होगा। उन्होंने उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की भी जमकर तारीफ की। वो 26 अगस्त को देहरादून में शपथ ग्रहण करेंगी।

बेबीरानी मौर्य ने कहा कि राज्यपाल के रूप में अपने सभी संवैधानिक दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उत्तराखंड के विकास और खुशहाली के लिए लगातार प्रयास करेंगी। स्वस्थ और लोकतांत्रिक परंपराओं को आगे बढ़ाना, प्रदेश व देशहित में काम करना मेरी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन

'राज्य में आएगी खुशहाली'

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उन क्षेत्रों में सकारात्मक योगदान देना है, जहां महिलाओं को कष्ट है और बच्चियों की शिक्षा अधूरी है। प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगी। 

प्रदेश में पलायन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्यटन आधारित उद्यम, जैविक कृषि, आयुर्वेदिक, खाद्य प्रसंस्करण, लघु उद्योग का विकास किया जाएगा, जिससे पलायन रुकेगा। राज्य में खुशहाली आएगी।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे चार धाम की पावन धरा की सेवा का मौका मिला है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

रावत सरकार की तारीफ

बेबीरानी मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। रावत सरकार उत्तराखंड को देश के शीर्ष राज्यों में लाने के लिए अच्छा कार्य कर रही है। 

प्रेसवार्ता के दौरान मनोनीत राज्यपाल से जब उत्तर प्रदेश से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने साफ कहा कि मैं उत्तराखंड की राज्यपाल हूं, उत्तर प्रदेश की नहीं। इसलिए अब उनकी प्राथमिकता उत्तराखंड को आगे ले जाने की है। 
 
प्रेसवार्ता के दौरान मनोनीत राज्यपाल से जब उत्तर प्रदेश से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने साफ कहा कि मैं उत्तराखंड की राज्यपाल हूं, उत्तर प्रदेश की नहीं। इसलिए अब उनकी प्राथमिकता उत्तराखंड को आगे ले जाने की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें