फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन मनाने जा रही महिला की दर्दनाक मौत, ट्रक की चपेट में आकर 50 मीटर तक घिसटी

Sat, 25 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी महिला की चप्पल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में रक्षाबंधन मनाने पति के साथ मायके जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शाहदरा रोड पर नुनिहाई पुलिस चौकी के पास हुआ। टक्कर के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। ट्रक में फंसकर महिला 50 मीटर तक घिसटती चली गई। बाद में ट्रक को रोका जा सका। चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन


सदर क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी निवासी विजय सिंह राठौर पूर्व फौजी हैं। शुक्रवार दोपहर एक बजे पत्नी सुशीला के साथ एक्टिवा से अपने गांव जलालपुर, एटा जा रहे थे। सुशीला को रक्षाबंधन पर मायके जाना था। शाहदरा रोड पर नुनिहाई पुलिस चौकी के पास पीछे से आए ट्रक की स्कूटी में टक्कर लग गई। 

हादसे के बाद ट्रक के अगले हिस्से में सुशीला के हाथ पर टंगे बैग की बेल्ट फंस गईं। इसके बावजूद चालक ने ट्रक नहीं रोका। वो स्पीड से ट्रक ले जाने लगा। वहीं विजय सिंह राठौर गिर पड़े। उन्होंने शोर मचा दिया। वो ट्रक के पीछे दौड़ पड़े। तकरीबन 50 मीटर तक सुशीला ट्रक के साथ ही घिसटती चली गई। इसके बाद चालक ने ट्रक को रोक दिया और भाग निकला।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पुलिस आ गई। हादसे में सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें