फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: नवंबर में इस बार नहीं पड़ेगी ठंड...जमकर होगी बारिश, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Sat, 01 Nov 2025 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नवंबर के महीने में सर्दी की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक रात में नवंबर का मौसम गर्म रहेगा।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी अक्तूबर में दस्तक देने वाली सर्दी नवंबर महीने में भी दूर रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक रात में नवंबर का मौसम गर्म रहेगा। सामान्य से ज्यादा तापमान रह सकता है। दिवाली के बाद सर्दी दस्तक देने लगती थी। बीते वर्षों में दिवाली के बाद न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहा है, लेकिन इस बार यह 19-20 डिग्री पर बरकरार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: उड़ते प्लेन से लैपटॉप हुआ गायब...महिला यात्री के छूटे पसीने, बेंगलुरु से आगरा की उड़ान के दौरान हुई घटना





 

नवंबर में हो सकती है औसत से ज्यादा बारिश
प्रशांत महासागर में उत्पन्न कमजोर ला-निना के कारण नवंबर महीने के दौरान बारिश औसत से ज्यादा हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि बारिश के कारण दिन का औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने व रात का औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। तीन दिन तक बादलों के साये के बाद शुक्रवार को सुबह मौसम थोड़ी देर के लिए खुला। तेज धूप के बाद फिर दोबारा बादल छाने से दिन का अधिकतम तापमान 26.8 जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा रहते हुए 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें -   UP: विदेश में 3500 से 4500 डॉलर में बिकते हैं भारतीय युवा, एक महीने का काम और फिर...जांच में नया खुलासा


 
विज्ञापन

अक्तूबर में 144 फीसदी ज्यादा हुई बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर महीने में सामान्य से 144 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। विभाग के अनुसार अक्तूबर महीने में सामान्य रूप से 18.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन असल में 46.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें -    UP: सपा सांसद का तीखा बयान...मोबाइल से नहीं चलती पार्टियां, बसपा को खत्म करने के लिए मायावती ही काफी हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें