Agra: सीढ़ियों पर बैठाकर बच्चों को पढ़ाते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन के चौथे और पांचवें तल पर चार दिनों से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। वायरिंग में तकनीकी समस्या है। अधिकारियों को जानकारी में देने की बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बुधवार को इतिहास विभाग के विद्यार्थियों की कक्षा गुरुजी ने भवन के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर ही लगाई।
भवन की बिजली आपूर्ति हो गई ठप
इतिहास विभाग की कक्षाओं में बिजली की आपूर्ति न होने से विद्यार्थी बेहाल थे। उनकी दशा देख विभागाध्यक्ष प्रो. बीडी शुक्ला विद्यार्थियों को नीचे ले आए और भवन के प्रवेश द्वार की सीढि़यों पर बैठाकर पढ़ाया। इससे पहले प्रो. शुक्ला ने अपने तल के कनेक्शन को ठीक करने की कोशिश की तो तो पूरे भवन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।