फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर चोरी की कोशिश कभी नहीं करनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आरबीएस कॉलेज के व्यावहारिक व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग की ओर से केंद्रीय बजट पर बृहस्पतिवार को ऑनलाइन परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें अतिथि वक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश मल्होत्रा ने कहा कि किसी को भी कर चोरी की कोशिश नहीं करनी चाहिए। किसी न किसी रूप में हम सभी लोग आधार कार्ड के माध्यम से जुड़े हुए हैं। यह पकड़ में आ जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संचालक डॉ. मनु कांत शास्त्री ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी हमारे देश की मुद्रा के रूप में स्वीकार नहीं की जाएगी। मुद्रा का जो अधिकार है, वह केवल उस देश के केंद्रीय बैंक को होता है। हमारे देश में केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया है। वह एक डिजिटल करेंसी लागू करेगी। जो भी क्रिप्टो करेंसी की खरीद-फरोख्त करेगा और उससे आय अर्जित करेगा तो उस पर 30 फीसदी का कर लगेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय श्रीवास्तव ने वर्तमान बजट को चाणक्य के अर्थशास्त्र से जोड़ा। डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने पीएम गति शक्ति, एक स्टेशन, एक उत्पादन योजना, डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना आदि पर प्रकाश डाला। डॉ. मृदुला ने कहा कि राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत देश के स्वास्थ्य की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। वेबिनार में 227 छात्र-छात्राएं जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें