फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक फाइनल ईयर छात्रा की मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई जान जाने की ऐसी वजह, घरवाले भी साध गए चुप्पी

Tue, 02 Sep 2025 02:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में बीटेक की छात्रा का शव राधा वैली स्थित किराये के फ्लैट में फंदे से लटका मिला। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी  है। इस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि छात्रा की मौत फंदा लगाने से हुई है। वहीं परिजन इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के राधा वैली स्थित फ्लैट में बीटेक की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि परिजन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

किराये के कमरे में रहती थी छात्रा
दरअसल, हाथरस के जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी नितेंद्र की पुत्री आकांक्षा (24) मथुरा के एक विश्वविद्यालय की बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा थी। राधा वैली स्थित किराये के फ्लैट में वह अपनी एक सहेली के साथ रह रही थी। करीब एक सप्ताह पहले उसकी सहेली अपने घर फरीदाबाद चली गई थी। इसके बाद से आकांक्षा फ्लैट में अकेली थी। इसी दौरान छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को उसके कमरे से शव बरामद किया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट 
सीओ श्वेता वर्मा ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो आगे की कार्रवाई अमल में लगाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें