फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थीम पार्क के लिए जमीन, एयरपोर्ट के लिए ‘ना’

Sun, 10 Jan 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2004 से आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशी जा रही है, लेकिन हर सर्वे के बाद कहा गया कि जमीन उपलब्ध नहीं है। साल 2012 में एयरपोर्ट के लिए एक्सप्रेस वे के पास कुबेरपुर में जमीन के लिए इंकार किया गया तो फीरोजाबाद के हिरनगांव में 1200 एकड़ जमीन तलाशने का काम शुरू हुआ, जबकि रहनकलां, कुबेरपुर में आगरा विकास प्राधिकरण ने 1350 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया। इसमें से 1000 एकड़ जमीन अभिनेता संजय खान को थीम पार्क प्रोजेक्ट के लिए दे दी गई, लेकिन एयरपोर्ट के लिए जमीन मांगने पर प्रशासन हर बार ‘ना’ कहता रहा।
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर सपा सरकार ने रहनकलां, कुबेरपुर में अभिनेता संजय खान को एक हजार एकड़ जमीन दी है, जबकि 350 एकड़ जमीन अभी बाकी है। आगरा ही नहीं, बल्कि मथुरा, फीरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, भरतपुर सहित नजदीकी जिलों को जिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फायदा पहुंचता, उसके लिए सरकार के पास जमीन नहीं है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगरा की न केवल अर्थव्यवस्था बदल जाती, बल्कि आगरा का पर्यटन उद्योग पर भी ड्राइविंग सीट पर आ जाता, जो इन दिनों दिल्ली के हाथ में है। बसपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह का कहना है कि सरकार निजी क्षेत्र के थीम पार्क के लिए एक हजार एकड़ जमीन जुटा सकती है तो एयरपोर्ट के लिए जमीन जुटाने में मुश्किल क्या है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान के मुताबिक 20 से 25 किमी की परिधि में कुबेरपुर से लेकर फतेहाबाद रोड तक एयरपोर्ट कहीं भी बने, तभी आगरा को फायदा होगा। इनर रिंग रोड, एक्सप्रेस वे, एनएच-2 के होने से कुबेरपुर में एयरपोर्ट बनना सबसे बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मिलकर मांगेंगे एयरपोर्ट- बाबूलाल
आगरा। ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आगरा की जगह सैफई बनाने की प्रदेश सरकार की कवायद पर जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति तो उठाई ही है, अब वह मामला प्रधानमंत्री के पास ले जा रहे हैं। फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद चौ. बाबूलाल ने कहा कि वह आगरा से हवाई अड्डा छीनकर सैफई में तो नहीं बनने देेंगे। प्रदेश सरकार की इस कोशिश के खिलाफ वह हर स्तर पर आंदोलन करेंगे। सपा सरकार सैफई में एयरपोर्ट बनाने की इच्छुक है तो बनाए, लेकिन पहले आगरा में एयरपोर्ट बनाए। प्रधानमंत्री से वह समय मांग रहे हैं ताकि आगरा में एयरपोर्ट के मामले से उन्हें अवगत कराया जा सके।
 
विधान सभा में घेरेंगे सपा सरकार को- डा. धर्मपाल
आगरा। एत्मादपुर से बसपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह आगरा में प्रस्तावित हवाई अड्डे को सैफई ले जाने के सवाल को विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को मुख्य सचिव के सामने आपत्ति दर्ज कराने के बाद 29 जनवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। सपा सरकार से विधानसभा में सवाल पूछा जाएगा कि जब आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी दी गई तो फिर उसे सैफई में किस आधार पर ले जाकर (एयरपोर्ट) बनाया जाएगा।
विधायक आगरा से चाहिए, एयरपोर्ट सैफई को
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रवासी दिवस सम्मेलन में आगरा आए तो उनका दर्द छलका कि आगरा में 9 विधानसभा क्षेत्रों में से केवल एक ही विधायक है, जबकि सपा सरकार आगरा के विकास में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। पर्यटन उद्योग ने मुख्यमंत्री के इस दर्द पर तीखी टिप्पणियां की हैं और पूछा है कि एयरपोर्ट सैफई ले जाएंगे तो विधायक आगरा से क्यों मांग रहे हैं। एयरपोर्ट आगरा की सबसे कमजोर नस रहा है, जिसे सपा और बसपा सरकार ने भुनाया तो खूब है, लेकिन पूरा कभी नहीं किया।

प्रदेश मंत्रिमंडल ने दी थी हिरनगांव की मंजूरी
आगरा। 18 जून 2013 को प्रदेश मंत्रिमंडल ने ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फीरोजाबाद के हिरनगांव, करीकुपा गांव में 1200 एकड़ जमीन को मंजूरी दी थी। इसमें गैर कृषि और कृषि भूमि पर एयरपोर्ट बनाने के लिए मंजूरी दी गई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान फीरोजाबाद में सपा नेताओं ने ही एयरपोर्ट बनाने के मुद्दे पर लोगों से वोट मांगे थे, लेकिन सपा सांसद चुनने के बाद भी प्रदेश सरकार आगरा के एयरपोर्ट को सैफई ले जाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें