फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीहड़ में दफनाए गए बच्चे की दो दिन बाद भी शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। गांव जोधपुरा के समीप चंबल के बीहड़ में तंत्र-मंत्र के बाद दफन किए गए तीन वर्षीय बालक के बारे में दो दिन बाद भी पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है। जबकि ग्रामीणों में बलि दिए जाने की आशंका है। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

जोधपुरा गांव के लोगों ने बताया कि उनकी शिकायत पर शनिवार की रात पुलिस ने
गड्ढे से लाल और सफेद कपडे़ में लिपटा बालक शव बरामद किया था। मौके से छूरी, फूल दीपक, इत्र की शाशी आदि तंत्र-मंत्र का सामान भी मिला था। इसे लेकर दूसरे दिन भी जहां ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं क्षेत्र में तमाम चर्चाएं हो रही हैं।
दूसरी तरफ घटना के दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ एकदम खाली हैं। इस बीच पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया। उनसे थाने में पूछताछ भी की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिनाहट पुलिस ने इस घटना के संबंध में मध्यप्रदेश व राजस्थान के सीमावर्ती थानों में भी सूचना देकर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें