फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBRAU: कर्मचारी संघ चुनाव के लिए नामांकन शुरू, अध्यक्ष पद के लिए कोई आगे नहीं आया; बढ़ी सियासी चर्चा

Fri, 26 Jun 2026 10:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कोई दावेदार सामने नहीं आया। अन्य पदों के लिए चार नामांकन हुए हैं और 27 जून आवेदन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन बृहस्पतिवार को चार पर्चे भरे गए हैं, जिसमें अध्यक्ष पद का कोई दावेदार नहीं है। मुहर्रम की वजह से 26 को अवकाश रहेगा। इस वजह से 27 को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा की नई टीम ने बदला सियासी गणित, कई दिग्गजों के टूट गए अरमान; कुछ चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी


कर्मचारी संघ का चुनाव 15 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जुबली हॉल पालीवाल पार्क विवि परिसर में चुनाव अधिकारियों के सामने दावेदारों ने नामांकन पर्चे जमा किए। चुनाव अधिकारी प्रो.ब्रजेश रावत ने बताया कि पहले दिन उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप यादव, महामंत्री पर निखिल शर्मा, सहमंत्री पर राहुल पचौरी और कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुशवाह ने नामांकन किया। 27 को नामांकन भरने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पर्चे पर लिखा था 'अर्जेंट', फिर भी ढाई घंटे लाइन में तड़पती रही गर्भवती; महिला अस्पताल का ऐसे है हाल


इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दूसरी तरफ विवि में कर्मचारी चुनाव की रणनीति तैयार करने में लगे रहे। एक पद पर चुनाव लड़ने के लिए कर्मचारियों में खींचतान देखने को मिल रही है। नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्थाएं नवीन अग्रवाल, पराग दीक्षित, मोहित भटनागर, शिवम, राजू आदि ने संभाली।

ये भी पढ़ें -  UP: पश्चिम बंगाल से दो साल पहले लापता हुई छात्रा मिली, गोद में बच्चा और ऐसी हालत; देखकर मां के छलक पड़े आंसू


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें