फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना पक्षी विहार: देश-विदेश के पक्षी आते हैं यहां, नहीं मिले बर्ड फ्लू के लक्षण

Fri, 08 Jan 2021 03:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
पटना पक्षी विहार: झील में कलरव कर रहे पक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटना पक्षी विहार में देश-विदेश से हजारों की संख्या में पहुंचे पक्षी इन दिनों यहां स्थित झील में कलरव कर रहे हैं। विदेशी परिंदों के यहां आने के बाद विश्व में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। इसी को लेकर विदेश से आए पक्षियों के प्रति सतर्कता बरती जा रही है। कारण वर्तमान में यहां 35 हजार विदेशी व 15 हजार के करीब देशी पक्षी प्रवास कर रहे हैं। हालांकि अभी तक की जांच पड़ताल में किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन



पटना पक्षी विहार में प्रतिवर्ष अक्तूबर माह में देश-विदेश से पक्षियों का आना आरंभ हो जाता है। इस वर्ष झील में पानी की कमी के चलते पक्षियों की संख्या में कमी आई है।


पांच साल पूर्व तक यहां पांच लाख तक पक्षियों की संख्या पहुंच जाती थी, पर हाल के वर्षों में इनकी संख्या पचास हजार से डेढ़ लाख तक रह गई है। इस साल दिसंबर अंत तक केवल पचास हजार पक्षी ही पहुंच पाए हैं। 
विज्ञापन


यहां से आते हैं पक्षी:
पटना पक्षी विहार में भारत के सुदूर तिब्बत, लेह, लद्दाख सहित साइबेरिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अफ्रीका तक के विदेशी मेहमान यहां पहुंचते हैं। 
 
विज्ञापन

यह पक्षी आते है विशेष रूप से:
झील में रहने वाले महत्वपूर्ण जलीय पक्षियों में कमर व्हिस्लिंग डक, ग्रेलाग गुज, कंघ डक, रुड़ी शेल्डक, गॉडवॉल, यूरेशियन विजन, इंडियन स्पॉट-बिल डक, उत्तरी शोवेलर, उत्तरी पिंटेल आदि प्रमुख हैं। 


कंट्रोल रूम बनाया, सर्विलांस टीम गठित 
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसपी सिंह सोलंकी ने बताया कि बर्ड फ्लू पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन पोल्ट्री फार्म की जांच करें और किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलें तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया जाए।

ये भी पढ़ें- 'मुर्गी नहीं, सिर्फ उड़ने वाले पक्षियों से है बर्ड फ्लू का खतरा, मुर्गी पालक नहीं घबराएं'

वर्तमान में पटना पक्षी विहार में करीब 35 हजार पक्षी विदेश से और 15 हजार स्वदेशी पक्षी इन दिनों यहां कलरव कर रहे हैं। इनकी पक्षी विशेषज्ञों के माध्यम से जांच कराई गई, इनमें से किसी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।  नरेंद्र रावत, वन रेंज अधिकारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें