फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के स्कूलों पर नहीं की कार्रवाई, अंतिम नोटिस दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से ढिलाई बरती जा रही है। बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बुधवार को इसकी वर्चुअल समीक्षा की। मंडल के किसी भी जिले से स्कूलों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट नहीं भेजी है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी) बेसिक महेश चंद्र की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक ने पांच अप्रैल 2022 को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रत्येक शुक्रवार को निर्धारित फार्मेट पर कार्रवाई की सूचना मांगी गई। आदेश जारी होने के बाद तीन शुक्रवार बीत चुके हैं, मंडल के किसी भी जिले से रिपोर्ट न तो एडी बेसिक कार्यालय न ही बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजी गई। रिपोर्ट भेजने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को फार्मेट भी जारी किया गया है।
एडी बेसिक महेश चंद्र ने बताया कि बेसिक शिक्षा निदेशक ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट न देने पर नाराजगी दी है, तीन दिन बार फिर से समीक्षा करने के लिए कहा है। ब्लॉकवार रिपोर्ट मांगी गई है, प्रत्येक ब्लॉक की समीक्षा की जाएगी। एडी बेसिक ने बताया कि फिरोजाबाद और मैनपुरी में कुछ स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मौखिक सूचना दी गई, पर रिपोर्ट कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के अंदर रिपोर्ट न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को बिना मान्यता के संचालित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दो बार पत्र जारी किया जा चुका है। विभागीय कार्य से चार दिन से बाहर हूं, बृहस्पतिवार को सभी बीईओ के साथ बैठक कर बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें