ये रहेगा समय
गाडी संख्या 04044 निजामुदीन-अंबिकापुर प्रत्येक मंगलवार को और गाड़ी संख्या 04039 अंबिकापुर-निजामुद्दीन 21 जुलाई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। गाड़ी रात 11 बजे निजामुद्दीन से चलकर 1:50 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, आंगसोद, सागर, दमोह, कटनी, न्यू कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, बिजुरी, बैकुंठपुर रोड, सूरजपुर रोड होकर अंबिकापुर पहुंचेगी।
रात 10:40 बजे पहुचेगी अछनेरा
उदयपुर-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस 20 जुलाई से प्रत्येक बुधवार, पाटलीपुत्र-उदयपुर 22 से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। रात 10:40 बजे अछनेरा पहुंचेगी। यहां से मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, अनवरगंज, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर होकर पाटलिपुत्र पहुंचेगी।