बालक की हत्या के बाद विलाप करता परिवार
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज के समीपवर्ती ग्राम बांकनेर में बदमाशों ने एक बालक की मारपीट व गला दबाकर हत्या करने के बाद लाखों रुपये के आभूषण नकदी लूट लिए। बालक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजेंद्र निवासी बांकनेर अपनी पत्नी व दो पुत्रों के साथ सुबह लगभग 7:30 बजे खेतों पर काम करने चले गए। उनका सबसे छोटा पुत्र यांशु (9) घर पर ही रह गया। लगभग 8:30 बजे राजेंद्र व उनकी पत्नी अपने घर पर कुछ रुपये लेने के लिए आए।
बीएड 2004-05 फर्जीवाड़ाः एसआईटी जांच के दोषी पांचों फर्जी शिक्षक फरार
रुपये लेकर वे फिर से अपने खेत पर चल गए। इसके बाद बदमाशों ने घर में घुसकर बालक की मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। इसके साथ ही बदमाशों ने उसका गला भी दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने उनके कमरे में रखे बक्से आदि के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी, आभूषण आदि निकाल लिए।